September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध मुरूम उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

वेंकटनगर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरूम से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में अवैध खनिज माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 10 अप्रैल को वेंकटनगर चौकी पुलिस को गश्त के दौरान ग्राम कदमसरा में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुण्डा निवासी राजेश राठौर द्वारा आमाडांड पहाड़ी क्षेत्र से अवैध रूप से मुरूम उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से बिक्री के लिए लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रानी तालाब, कदमसरा के पास घेराबंदी कर एक नीले रंग के ट्रैक्टर को रोका। जांच के दौरान ट्रॉली में लगभग 3 घन मीटर मुरूम लोड पाया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम बबलू सिंह भैना 21 वर्ष निवासी मुण्डा गढ़ियाटोला थाना जैतहरी बताया तथा ट्रैक्टर राजेश राठौर का होना स्वीकार किया। चालक ने बताया कि राजेश राठौर के कहने पर ही अवैध रूप से मुरूम लोड कर लाया जा रहा था। मौके पर किसी प्रकार के वैध दस्तावेज (टीपी आदि) प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित करीब 5 लाख  3 हजार रुपये मूल्य की मुरूम जब्त कर ली है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 305(ई), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अहिरवार एवं आरक्षक विजय टाटू की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading