40.5 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कुल्लू मनाली हादसे में जिले के दो युवकों की हुई मौत

जौनपुर ,26 सितंबर (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार रात हुए हादसे में जौनपुर जिले के दो युवक की मौत हो गई। यह मनहूस खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। नगर के नई कॉलोनी हुसेनाबाद के निवासी ब्रजेश गुप्ता का पुत्र सौरभ गुप्ता दिल्ली में एक निजी कम्पनी में कार्य करता था, वहीं से 5 दिन पूर्व अपने साथियों के साथ कुल्लू मनाली घूमने के लिए गया था, कल रात करीब साढ़े आठ बजे टूरिस्ट से भरी एक टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इसमें सौरभ गुप्ता की मौत हो गई , सौरभ के पिता दवा के व्यापारी है माता शर्मिला रानी सिरकोनी ब्लाक के जगदीशपुर प्राथमिक स्कूल में टीचर है। दूसरा युवक नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलाबाद मोहल्ले के निवासी जितेंद्र गुप्ता एडवोकेट का पुत्र रिषभ है, वह भी दोस्तो के साथ घूमने के लिए गया हुआ था। यह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार में कोहराम मचा है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल: मतुआ ठाकुर मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, चुनाव प्रचार के बीच पूजा पाठ

Newsdesk

सरकार बनने के बाद खत्म कर देंगे टीएमसी के सभी सिंडिकेट : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Newsdesk

पंजाब सरकार दे ‘आप नेताओं’ को सुरक्षा, जनता उनके कामकाज से संतुष्ट न होने से नाराज: शाहनवाज हुसैन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading