26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

इंश्योरेंस क्लेम पाने एवं ट्रैक्टर-गाड़ी का लोन माफ कराने पत्नी ने की पति की हत्या

नागौर 06 Oct. (Rns) । मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया है। पति के इंश्योरेंस का क्लेम पाने और गाड़ियों पर लिया गया लोन माफ करवाने के लिए पत्नी ने गला दबाकर पति की हत्या कर दी और गुमराह कर परिवारजनों तथा रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति का दाह संस्कार भी करवा दिया। मामले का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी पत्नी शारदा देवी पत्नी नेमा राम जाट (50) निवासी गांव कुरडाया को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि थाना मेड़ता सिटी क्षेत्र के गांव कुरडाया निवासी परिवादी भाकर राम जाट (60) ने मंगलवार को थाना पुलिस को सूचना दे गांव बुलाया और एक रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि परिवार में ही भंवरू राम के गोद गये हुए उसके छोटे भाई नेमा राम जाट की आज मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार से पहले कराए गए स्नान के दौरान शरीर पर चोटों के निशान देखे गए। जिसके बारे में भाई की पत्नी शारदा ने गिरने से चोट लगना बताया। उस समय परिवार जनों एवं रिश्तेदारों ने भाई का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिवादी बड़े भाई द्वारा मौत को संदिग्ध बताए जाने पर मुकदमा दर्ज कर जांच थानाधिकारी रोशन लाल द्वारा शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक नेमाराम की पत्नी शारदा देवी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने इंश्योरेंस का क्लेम और गाड़ियों पर लिए गए लोन को माफ कराने के लिए गला दबाकर पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

पेपर लीक मामले में मंत्रियों को बचाने की ‘आप’ सरकार की कोशिश भ्रष्टाचार का साफ सबूत: पंजाब भाजपा

Newsdesk

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading