September 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इजराइल, अर्जेटीना संयुक्त चिकित्सा, हरित ऊर्जा अनुसंधान को देंगे फंड

जेरूसलम ,07 अक्टूबर । इजरायल और अर्जेटीना संयुक्त रूप से चिकित्सा और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में पांच अनुसंधान परियोजनाओं को प्रायोजित करेंगे। इजरायल के नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
मंत्रालय की प्रवक्ता हिला अलोनी ओहयोन ने कहा कि दोनों देशों के प्रमुख संस्थानों के शोधकर्ता अनुसंधान परियोजनाओं में हिस्सा लेंगे।
मंत्रालय ने नोट किया कि संयुक्त रूप से वैज्ञानिक अनुसंधान को निधि देने के लिए इजराइल और लैटिन अमेरिकी देश के बीच यह पहला सहयोग है।
अनुसंधान विषय रेटिना की उम्र बढऩे की शुरुआती पहचान, एक एंटिफंगल फेफड़ों की दवा के एनकैप्सुलेशन और गैर-इनवेसिव कैंसर डायग्नोस्टिक्स से लेकर लिथियम-आधारित बैटरी कोशिकाओं को तेजी से चार्ज करने और हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों के लिए आयन एक्सचेंज झिल्ली के विकास तक हैं।

अन्य ख़बरें

भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक राजदूत को किया तलब, नौसेना यूनिट्स के गैर पेशेवर आचरण पर जताया ऐतराज

Newsdesk

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश

Newsdesk

भारत के साथ एफटीए को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading