39.6 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार

भोपाल 12 Oct. (Rns): मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश का क्रम हालांकि थम गया है, लेकिन अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्व के कुछ हिस्सों में वर्षा होने के आसार जताए जा रहे हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून सिस्टमों के चलते पिछले कुछ दिनों से प्रदेश भर में चल रहा बारिश का क्रम हालांकि अभी थम गया है, लेकिन अगले चौबीस घंटों के दौरान रीवा, शहड़ोल और जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पिछले चौबीस घंटों के दौरान बालाघाट जिले के मलॉजखंड में सबसे अधिक 87़ 2 मिमी, सतना में 15़ 7 मिमी, छिंदवाड़ा में 10़ 8 मिमी, रीवा में 9़ 4 मिमी, मंडला में 8 मिमी, खंडवा में 6़ 8 मिमी, जबलपुर में 5़ 4 मिमी, खजुराहो में 4 मिमी, धार में 3़ 5 मिमी, खरगोन में 2़ 2 मिमी, के अलावा सागर और बैतूल जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुयी है।

राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में कल सुबह से बारिश का क्रम थम गया है। हालांकि आंशिक बादल छाए रहने से गर्मी से राहत है। अगले चौबीस घंटों के दौरान यहां इसी तरह का माैसम बना रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

शराब पीने के लिए मांगे 1 हजार रुपये, नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट

Newsdesk

सिवनी में बाघ के हमले से दो महिलाओं की मौत, कई गांवों में दहशत

Newsdesk

पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत, क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading