महिलाएँ और युवतियाँ स्वयं को सुन्दर और अपने चेहरे को बेदाग रखने के लिए कई तरह की क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। वक्ती तौर पर तो इन क्रीम से चेहरे पर थोड़ा निखार जरूर आ जाता है लेकिन यह स्थायी नहीं होता है। यदि आप अपने चेहरे पर स्थायी निखार पाना चाहती हैं तो एक नजर अपने घर की रसोई पर जरूर डाल लें। रसोई घर में मौजूद कई घरेलू चीजें चेहरे पर निखार लाने में मददगार साबित हो सकती हैं। वैसे भी सदियों से घरेलू उपचार के जरिए कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक किया जाता रहा है। हो सकता है प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल असर दिखाने में थोड़ा वक्त ले लेकिन इनसे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आइए डालते हैं एक नजर रसोई में उपलब्ध ऐसी ही कुछ चीजों पर—आलू और टमाटरआंखों के नीचे के काले घेरे हटाने में आलू और टमाटर खास मददगार होते हैं। वहीं इनके नियमित इस्तेमाल से चोट के दाग-धब्बेे भी हल्के पडऩे लगते हैं।बेकिंग सोडाअगर आप दाग-धब्बों को एक हफ्ते के अंदर हटाना चाहते हैं तो एक चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच पानी मिलाइए। इस मिश्रण को दाग पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।खीराखीरा न सिर्फ आपकी त्वचा से दाग हल्के करता है बल्कि आपके चेहरे के निखार को भी बढ़ा देता है। शहददाग हटाने के लिए शहद का इस्तेमाल पुराने समय से होता आ रहा है। शहद, ओटमील और पानी को एक साथ मिलाकर इसका पैक बना लें और इसे चोट के धब्बों पर लगाएं।एलोवेरादाग-धब्बों को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल जादू की तरह काम करता है। रात को इस जेल को लगा कर सोएं और सुबह चेहरा धो लें। परिणाम जल्द ही दिखने लगेंगे।प्याजप्याज को टुकड़ों में काटकर इसका जूस निकाल लें। रुई की मदद से इस जूस को दागों पर लगाएं। दिन में आप इस प्रक्रिया को कई बार दोहरा सकते हैं। कुछ समय में अच्छे परिणाम दिखेंगे।


