September 14, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

जल्द ही फिल्म काला में नजर आएँगे इरफ़ान खान के बेटे बाबिल

मूवी बुलबुल की राइटर-डायरेक्टर अन्विता दत्त एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर हंगामा मचाने जा रही है। जल्द ही उनकी मूवी काला रिलीज हो चुकी है। काला एक साइकोलॉजिकल ड्रामा मूवी है मूवी में मुख्य कलाकार के रूप में बाबिल खान , स्वास्तिका मुखर्जी और तृप्ति डिमरी दिखाई देने वाले है । तृप्ति डिमरी इससे पहले अन्विता दत्त के साथ मूवी बुलबुल में काम कर चुकी हैं। जबकि इरफान खान के बेटे बाबिल खान की यह डेब्यु मूवी कही जा रही है। मंगलवार को मूवी का नया पोस्टर जारी किया गया साथ ही इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दिया गया है, मूवी को दर्शक 1 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।जल्द ही रिलीज होने वाली इस मूवी में तृप्ति एक गायिका की भूमिका में भी है, जबकि स्वास्तिका ने उनकी मां का रोल प्ले किया था। टीजर में मूवी का सेट इंडिया की आजादी से पूर्व,वर्ष 1930-40 का लग रहा हैं । एक युवा गायिका जिसकी आंखों में दर्द हैं , इसी दर्द ने उसे गायकी में शिखर पर पहुंचाया है। लेकिन यह मूवी सिर्फ उनकी गायकी के इर्द-गिर्द नहीं है बल्कि मूवी का एक और जरूरी भाग है। उनका और उनकी मां ( स्वास्तिका मुखर्जी) का रिश्ता हो या उनकी परवरिश हो सब कुछ अलग तरीके से हुआ है। इस कारण वह न्यूरोसिस का शिकार हो गई।खबरों का कहना है कि बाबिल खान, तृप्ति और स्वास्तिका के अलावा इस मूवी में अमित सियाल ,नीर राव , अविनाश राज शर्मा, आशीष सिंह भी अपने अभिनय का प्रदर्शन करते हुए दिखाई देने वाले है। जिसके पूर्व अमित सियाल ने महारानी और जामताड़ा मूवी में काम किया हैं। तो नीर राव शो फील्स लाइक होम में, अविनाश राज शर्मा फिल्म 14 फेरे में और आशीष सिंह गहराइयां में दिखाई दे चुके है।

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading