September 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

कोरिया ने उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका

अल रैयान, 24 नवंबर (वार्ता) दक्षिण कोरिया ने शानदार डिफेंस के दम पर गुरुवार को फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप-एच मुकाबले में उरुग्वे को ड्रॉ पर रोककर एक और हैरतंगेज नतीजे को अंजाम दिया।

दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे और 28वीं रैंकिंग की दक्षिण कोरिया ने शून्य गोल के ड्रॉ के बाद एक-एक अंक अर्जित किया।

एजुकेशन सिटी स्टेडियम पर खेले गये मैच में उरुग्वे के डिफेंडर डिएगो गोडिन और मिडफील्डर फेडेरिको ने गोल के लिये प्रयास किये लेकिन बॉल नेट तक नहीं पहुंच सकी और 41,663 दर्शकों के सामने मैच 0-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ।

उरुग्वे के कप्तान गोडिन ने प्रथम हाफ की समाप्ति से ठीक पहले हेडर मारा लेकिन बॉल गोलपोस्ट के बाएं पोल पर जा लगी। दूसरी ओर, वालवर्डे ने आधिकारिक समय के आखिरी मिनट में बॉल को नेट तक पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन बॉल गोलपोस्ट के ऊपरी बार पर जा लगी।

अपनी बाईं आंख के फ्रैक्चर को ढकने के लिये ब्लैक मास्क पहनकर खेल रहे सॉन ह्यूंग-मिन ने दक्षिण कोरिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। उनके साथी ह्वांग उई-जो दक्षिण अफ्रीका का खाता खोलने वाले थे लेकिन उन्होंने गोल के बेहद करीब आकर बॉल को पोस्ट से ऊंचा मार दिया।

अन्य ख़बरें

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

एमएस धोनी का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलना ही आदर्श होगा: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading