September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केजरीवाल के 3 यार, दारू, घोटाले और भ्रष्टाचार: ठाकुर

नयी दिल्ली 25 दिसंबर (वार्ता) केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला किया।

श्री ठाकुर कहा, “आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार अराजकता की पर्याय बन गई है। केजरीवाल सरकार के तीन यार हैं, दारु, घोटाले और भ्रष्टाचार। श्री अरविंद केजरीवाल एमसीडी को लेकर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। पिछले सात सालों में अरविंद केजरीवाल ने झूठ की राजनीति का कभी ना भूलने वाला अध्याय लिखा है। दिल्ली की समझदार जनता इनके झूठे दावों और खोखले वादों के झाँसे में नहीं फँसने वाली। आम आदमी पार्टी दावे तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी करती थी, लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार बनते ही स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में है, मजे और मसाज का आनंद उठा रहे हैं। आप सत्ता का आनंद ले रही है, आप के लोग भ्रष्टाचार कर जेल में आनंद करते हैं”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता इतना झूठ बोलते हैं कि कोर्ट में आकर बोलते हैं की खाने की समस्या है, लेकिन इनके खाने की प्लेट देखो तो शायद फाइव स्टार में भी ऐसी नहीं मिलती जैसी उनको जेल में मिली पानी मिनरल, मसाज मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप झूठ की राजनीति करती है, बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन अपने शब्दों से मुकर जाती है और आरोपों के बाद माफी मांगती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति उजागर हो चुकी है। मस्जिद के मौलवियों को तो वेतन उन्होंने दिया, लेकिन मंदिर के पुजारी व गुरुद्वारों के ग्रंथियों को वेतन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली का सही मायनों में विकास भाजपा ही कर सकती है। दिल्ली में विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए फिर एक बार एमसीडी में भाजपा का आना ज़रूरी है।

उन्होंने आज भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड संख्या 217 दिलशाद कॉलोनी, 224 वेलकम कॉलोनी, 201 ललिता पार्क, 197 पटपड़गंज में सभाओं तथा जनसंपर्कों के जरिए प्रचार किया।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का चौकीदार निलंबित, कुलगुरु कार्यालय के दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Newsdesk

सड़कें बनाती है विकास और समृद्धि का रास्ता : मोहन यादव

Newsdesk

ब्यौहारी में “जन सेवा संकल्प यात्रा” का पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading