30 C
Jabalpur
May 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गल्ले के व्यापारी को पुरानी रंजिश के चलते पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक गल्ले के व्यापारी को पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र के ही रहने वाले कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडों और बेसबॉल के बैट से पूरी तरह पीटकर उसे घायल कर दिया है। घायल का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है, पूरे मामले की जानकारी देते हुए फूटा ताल निवासी मयंक जायसवाल ने बताया कि उसका गल्ले का व्यापार है और कल रात जब वह अपनी दुकान बंद कर वापस घर आया तो पूर्व से ही तैयारी कर बैठे ,गोल्डी जयसवाल प्रिंस जैन और उसके अन्य साथियों ने बेसबॉल के बैट और लाठी-डंडों से पहले तो पीड़ित के घर के बाहर खड़ी उसकी कार में जमकर तोड़फोड़ की और जब पीड़ित द्वारा आरोपियों को ऐसा करने से मना किया, तो वे उस पर टूट पड़े। सभी ने मिलकर मयंक जयसवाल पर हमला बोल दिया जिसके उसके सिर पीट और हाथ पैर में चोटे आई हैं। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

सोशल मीड‍िया पर वायरल ‘एमईए प्रवक्‍ता’ का वीड‍ियो फर्जी, पीआईबी फैक्ट चेक ने किया खंडन

Newsdesk

आई.पी.एस. स्कूल तथा यूसीमास उमरिया के बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उमरिया कलेक्टर ने सम्मानित किया

Newsdesk

वाटर कूलर का पानी यात्री प्रतीक्षालय में बहने से लोग परेशान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading