29.9 C
Jabalpur
June 26, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

रोजाना एक मुट्ठी ब्लैकबेरी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे

ब्लैकबेरी विटामिन- सी, विटामिन- के, मैंगनीज और फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर छोटा दानेदार फल है। इस फल के रोजाना मुट्ठीभर सेवन करने से पाचन को स्वस्थ रखने, वजन नियंत्रित करने, मौखिक स्वास्थ्य सुधारने और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने जैसे कई प्रमुख फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना ब्लैकबेरी का सेवन करने से आपको और क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। हृदय को स्वस्थ रखने में कर सकती है मददकई विटामिन्स, फाइटोकेमिकल्स और खनिजों से भरपूर ब्लैकबेरी क सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनमें मौजूद एंथोसायनिन हृदय रोग से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त ब्लैकबेरी कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल की ऑक्सीकरण प्रक्रिया को भी 50 प्रतिशत तक कम कर सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, एंथोसायनिन अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकता है। मस्तिष्क के लिए भी है मददगारब्लैकबेरी याददाश्त और एकाग्रता में सुधार करने में मदद कर सकती हैं। यह विषाक्त पदार्थों से मस्तिष्क की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में भी सहायक होती हैं। ब्लैकबेरी में मौजूद एंथोसायनिन मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और याददाश्त को सुधार सकता है। यह फल डिमेंशिया के हल्के लक्षणों के जोखिम कम करने में भी सहायक है। कई शोध के अनुसार, रोजाना ब्लैकबेरी का सेवन करने से पार्किंसंस रोग होने की संभावना 23 प्रतिशत तक कम हो सकती है। त्वचा के लिए भी है फायदेमंदविटामिन- ए का बेहतरीन स्रोत मानी जाने वाली ब्लैकबेरी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती हैं। यह बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा करने में मदद करने के साथ झुर्रियों, महीन रेखाओं और पिगमेंटेशन को कम करके एक अच्छी चमक दे सकती हैं। ब्लैकबेरी त्वचा की बनावट में सुधार करने और लोच बढ़ाने में भी सहायक हो सकती हैं। ये त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में भी खासी प्रभावी है। हड्डियों को दे सकती हैं मजबूतीब्लैकबेरी में उच्च मात्रा में मैंगनीज मौजूद होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके अतिरिक्त इनमें मौजूद विटामिन- के और कैल्शियम ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की बीमारी) के जोखिम कम करने में मदद कर सकता है और आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है। ब्लैकबेरी में एलेगिक एसिड भी होता है, जो हड्डी के फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है। पाचन को सुधारने में है सहायकब्लैकबेरी में उच्च मात्रा में घुलनशील और अघुलनशील डाइटरी फाइबर से भरपूर होती हैं, जो पाचन कार्यों को सुधारने में मदद करता है और पेट की सूजन, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। इसके अतिरिक्त डाइटरी फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस करवाकर अस्वास्थ्यकर स्नैकिंग से बचा सकता है और अतिरिक्त वजन को कम करने में मदद कर सकता है।

अन्य ख़बरें

स्वादिष्ट शाकाहारी सैंडविच के लिए आजमाएं ये 5 रेसिपी, आसान है बनाना

Newsdesk

वर्चुअल मीटिंग्स के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी कोई गलती

Newsdesk

25 जून को रखा जाएगा वर्ष का सबसे कठिन व्रत, जानिए तिथि, शुभ योग, पारण का समय और धार्मिक महत्व

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading