September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बिहार में 18 किलोग्राम चरस के साथ महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)| बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के छतौनी बस अड्डे से पुलिस ने 18 किलोग्राम चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में एक महिला भी है।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप मोतिहारी आ रही है। इसी सूचना के आधार पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में छतौनी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की निगरानी रखी जा रही थी।

इसी दौरान दो युवक और एक महिला की गतिविधि संदिग्ध दिखाई दी। पुलिस ने तत्काल तीनों को पकड़ लिया और उनके बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बैग से 18 किलोग्राम चरस बरामद किया गया, जो छोटे-छोटे पैकेट में रखे गए थे।

उन्होंने बताया कि तस्करों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि मादक पदार्थों की यह खेप नेपाल से लाई जा रही थी जिसे दिल्ली ले जाना था। मादक पदार्थों की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस तस्करों की नेपाल और दिल्ली से लिंक तलाश रही है। उन्होंने कहा तस्करों से पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का मतलब सेवा,’ मोदी स्टोरी ने बताया कैसे 17 सितंबर बना ‘सेवा दिवस’ का प्रतीक

Newsdesk

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading