April 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

झारखंड के मदरसे में 8 साल की बच्ची से इमाम ने किया रेप, गिरफ्तार

रांची, 12 दिसंबर (आईएएनएस)| झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां के एक मदरसा के इमाम अमीनुल्लाह उर्फ अमीन पर आठ साल की बच्ची से रेप करने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी कोलेबिरा से भागकर लोहरदगा के कुड़ू पहुंच गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ा।

बताया गया कि आरोपी इमाम मदरसा में छोटे-छोटे बच्चों को अलग से पढ़ाने से बुलाता था। रविवार को भी उसने बच्चों को बुलाया था। पढ़ाई खत्म करने के बाद मौलाना ने एक बच्ची को रोक लिया और बाकी बच्चों को भेज दिया। इसके बाद एक अलग कमरे में लेकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर मौलाना की हरकत के बारे में बताया। उसने घरवालों को बताया कि पिछले कई दिनों से वह उसके हाथ गंदी हरकत कर रहा था। बच्ची के परिजन जब मदरसा पहुंचे तो वह फरार हो गया था। बच्ची को लेकर परिवार और अंजुमन कमेटी के सदस्य थाने पहुंचे। बच्ची के परिजनों के अलावा मस्जिद और मदरसा चलाने वाली सदर अंजुमन कमेटी ने भी थाने में इमाम के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।

बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सिमडेगा भेजा गया है। एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि घटना में आरोपी मौलाना को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य ख़बरें

कर्मयोगी साधना सप्ताह में नरेंद्र मोदी ने बताई भविष्य की दिशा, बोले-तकनीक और एआई से बदलेगा प्रशासन

Newsdesk

मुख्यमंत्री छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलती रहेगी जेड प्लस सुरक्षा, बिहार गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Newsdesk

सट्टेबाजी पर आरबीआई की सख्ती के बाद रुपए में 12 वर्षों में दर्ज की गई सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading