September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नार्को टेस्ट के लिए दो तैयार, एक कर रहा आनाकानी, 10 दिन का मांगा समय, अब 22 को फैसला

देहरादून, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)| अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले के तीन आरोपियों में से दो ने नार्को टेस्ट कराने के लिए सहमति प्रदान कर दी है जबकि तीसरे आरोपी ने अदालत से इसके लिए दस दिन का समय मांगा है। नार्कों और पॉलीग्राफ टेस्ट तीनों आरोपियों का एक साथ होना है इसलिए अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 22 दिसंबर तय की है।

बता दें कि एसआईटी ने आरोपियों का नार्कों और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए बीते शुक्रवार को कोटद्वार में न्यायिक मजिस्ट्रेट भावना पांडेय की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। अभियोजन पक्ष से शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र रावत और एपीओ गोविंद सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को दाखिल प्रार्थनापत्र पर अदालत ने पौड़ी जेल अधीक्षक के माध्यम से तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित को नोटिस दिए थे।

सोमवार को दो आरोपियों पुलकित और सौरभ की ओर से अदालत में अपनी सहमति दे दी गई है, लेकिन तीसरे आरोपी अंकित ने अदालत से दस दिन का समय मांगा है। नार्कों और पॉलीग्राफ टेस्ट तीनों आरोपियों का एक साथ होना है इसलिए अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 22 दिसंबर तय की है। वहीं अंकिता हत्याकांड में शुरूआत से ही वनंत्रा रिजॉर्ट में आने वाले वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग की जा रही है। परिजनों की ओर से भी आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की गई है।

ऐसे में नार्को टेस्ट कराने के लिए पुलिस के पास पूरे आधार मौजूद हैं। नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट से पुलिस को भी कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। तीसरे आरोपी की सहमति मिलने के बाद ही अदालत इस बारे में कोई आदेश देगी।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading