38.4 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सीएम धामी ने ऋषभ पंत के बारे में ली जानकारी, हर संभव मदद का वादा

देहरादून/रुड़की, 30 दिसंबर | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित इलाज की सभी संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का रुड़की में मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस ने घायल ऋषभ पंत को रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया और उसके बाद देहरादून रेफर किया गया।

हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ। हादसा इतना बड़ा था कि कार पूरी तरह जल गई। हादसे में ऋषभ के पैर, पीठ और सिर पर चोट आई है। ऋषभ का देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

इस बीच ऋषभ पंत के कोच के हवाले से खबर है कि ऋषभ को अच्छे इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जायेगा।

अन्य ख़बरें

64 से 70 वर्ष वालों के लिए शानदार मौका: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर आवेदन जारी, 3 जुलाई अंतिम तिथि

Newsdesk

‘किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे’, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी

Newsdesk

एनएचएसआरसीएल : डिप्टी चीफ कंट्रोलर समेत 34 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और वेतन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading