28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली से जगदलपुर तक यात्रा पर निकली सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स

नई दिल्ली, 9 मार्च | केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस यानी ‘सीआरपीएफ डे’ पर आयोजित होने वाली परेड इस बार नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले बस्तर क्षेत्र के जगदलपुर में आयोजित होगी। इसी को लेकर आजादी के 75वें महोत्सव में सीआरपीएफ की 75 महिला बाइकर, दिल्ली के इंडिया गेट से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के लिए निकली हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर इन महिला बाइकर्स को रवाना किया। सीआरपीएफ ने बताया कि ये 75 महिला डेयरडेविल्स का दस्ता जगदलपुर तक 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेगा और 25 मार्च को सीआरपीएफ डे कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा। जानकारी के मुताबिक ये महिला बाइकर दस्ता आगरा, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल, नागपुर, भांद्रा, रायपुर और कोंडागांव होते हुए जगदलपुर पहुंचेगा। मीनाक्षी लेखी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये नारी शक्ति की ताकत का प्रदर्शन करेगा।

एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी बाइकर्स महिलाओं को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नारी शशक्तिकरण पर कई तरह के संदेश देंगी। दरअसल देश की आजादी के 75वें साल में भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसके तहत देश में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ये समारोह 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेंगे।

पहली बार सीआरपीएफ का स्थापना दिवस समारोह नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगदलपुर में 25 मार्च को आयोजित होगा। पिछले साल सीआरपीएफ डे की परेड जम्मू में आयोजित की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर में परेड की सलामी लेंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व अन्य राज्यों में नक्सलियों का प्रभाव कम करने में सीआरपीएफ की बड़ी भूमिका रही है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

लोकतंत्र की शक्ति जनभागीदारी, समानता और स्वतंत्रता में निहितः अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading