38.5 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोविड-19 के खिलाफ इस्तेमाल होने वाले मेडिकल आइटम्स को जीएसटी मुक्त किया जाए : राहुल

Rahul Gandhi.(File Photo)

नई दिल्ली, 20 अप्रैल | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मांग की कि कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरणों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) न लगाया जाए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “इस कठिन समय में हम मांग कर रहे हैं कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए आवश्यक उपकरणों और अन्य वस्तुओं को जीएसटी मुक्त किया जाए। यह गलत है कि इस बीमारी और गरीबी से पहले से पिस रही जनता से साबुन, सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने पर जीएसटी लिया जाए।”

उन्होंने कहा कि सैनिटाइजर्स पर 18 प्रतिशत जीएसटी, फेस मास्क पर पांच प्रतिशत और पैरासिटामॉल टैबलेट, पीपीई किट्स, वेटिलेटर्स पर 12 प्रतिशत जीएसटी है। इन करों के कारण ये सामान अस्पतालों और जनता के लिए अधिक खर्चीले हो रहे हैं, जिसके कारण आमजन पर बोझ बढ़ रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इसलिए सरकार को चाहिए कि वह इन उत्पादों पर जीएसटी समाप्त कर दे और जनता के लिए इन्हें सस्ता बना दे।

अन्य ख़बरें

भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

Newsdesk

‘आप’ को ‘जोर का झटका’, इन सांसदों ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान, राघव चड्ढा ने गिनाए नाम

Newsdesk

केरल हाईकोर्ट ने त्रिशूर पूरम से पहले हाथियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप वाली याचिका पर नोटिस जारी किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading