April 7, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

(जबलपुर) डरा धमकाकर सुपरवाईजर से 20 हजार रूपये लेने वाला शातिर बदमाश अंकित उर्फ बड्डू पटेल, पिता, भाई एंव चचरे भाई सहित गिरफ्तार

जबलपुर, 16 अप्रैल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री तुषारकांत विद्यार्थी ने घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित करते हुये शीघ्र गिरफ्तारी हेतु किया था आदेशितनाम पता गिरफ्तार आरोपी :–1- अंकित उर्फ बड्डू पटेल पिता चेतराम पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी जोशी मोहल्ला पुरवा थाना संजीवनी नगर2-चेतराम पटेल पिता गया प्रसाद पटेल उम्र 54 वर्ष निवासी जोशी मोहल्ला पुरवा थाना संजीवनी नगर3-अमित पिता चेतराम पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी जोशी मोहल्ला पुरवा थाना संजीवनी नगर4-चिन्टू उर्फ राजकुमार पिता भगवानदास पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी जोशी मोहल्ला पुरवा थाना संजीवनी नगरजप्ती- डरा धमकाकर लिये हुये रूपयों में से नगद 10 हजार रूपये।थाना संजीवनी नगर अन्तर्गत चौकी धनवंतरी नगर में दिनंाक 14-4-23 को पुष्पेन्द्र ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बरपटा कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जबलपुर में कल्याणी इंटरप्राईजेज में सुपरवाईजर का काम करता है दिनंाक 13-4-23 की रात लगभग 10 बजे अंधमूक वायपास से संजीवनीनगर मुरूम खाली कराने अपनी मोटर सायकल से हाईवा के पीछे पीछे जा रहा था जैसे ही हजारी मार्केट के आगे आया तो अंकित उर्फ बड्डू पटैल, अमित पटैल , चिन्टू पटैल, तथा चेतराम पटैल वहीं पर खड़े थे अमित ने उसे रोका, उसने पूछा क्या हो गया तो अमित बोला कहां जा रहा है, उसने संजीवनीनगर में गाड़ी खाली करवाने जाना बताया, उसी समय अंकित , चेतराम एवं चिन्टू गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो मारपीट कर हफ्ता देने के लिये कहने लगा उसने कहा कि किस बात का हफ्ता तो अंकित उर्फ बड्डू पटैल कहने लगा कि तुम्हारा मालिक बहुत पैसे छाप रहा है हम लोगों को डम्फर चलाने का हफ्ता चाहिये यदि हफ्ता नहीं दिया तो तुम्हारे मालिक की गाडिय़ा नहीं चल पायेंगीं। उसे डरा धमकाकर 20 हजार रूपये ले लियेे तथा बोले कि थाना में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देगें। उसी समय उसके मोटर मालिक रतन झा तथा राहुल झा आ गये जिन्हें देखकर चारों भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 327, 341, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित करते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर के मार्गनिर्देशन में थाना संजीवनी नगर कीें टीम गठित कर लगायी गयी।गठित टीम के द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये अंकित उर्फ बड्डू पटेल पिता चेतराम पटेल उम्र 26 वर्ष , चेतराम पटेल पिता गया प्रसाद पटेल उम्र 54 वर्ष, अमित पिता चेतराम पटेल उम्र 20 वर्ष, चिन्टू उर्फ राजकुमार पिता भगवानदास पटेल उम्र 34 वर्ष चारों निवासी जोशी मोहल्ला पुरवा थाना संजीवनी नगर को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ कर डरा धमकाकर लिये हुये रूपयों मे से नगद 10 हजार रूपये जप्त करते हुये प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अंकित उर्फ बडड्ू पटेल थाना संजीवनी नगर का निगरानी बदमाश है जिसके विरूद्ध पूर्व से थाना गढा, संजीवनी नगर, मदनमहल, लार्डगंज, माढेाताल एवं तिलवारा में 32 अपराध पंजीबद्ध है जो वर्तमान मे तिलवारा के 1 एवं थाना गढा के 2 अपराधों में फरार चल रहा था।उल्लेखनीय भमिका- आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री के.के. ब्रम्हे, चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक सतीष झारिया, आरक्षक राहुल सिंह, रजनीश यादव, जितेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

भोपाल में एसटीएफ कमांडो की मॉकड्रिल के दौरान हार्ट अटैक से मौत

Newsdesk

बंगाल एसआईआर: न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

Newsdesk

गोहलपुर में शराब दुकान को लेकर विरोध, प्रशासन बोला, नियमों के तहत हो रहा संचालन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading