38.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द



    अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी  नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को रेल्वे स्टेशन जैतहरी से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है।

दिनांक 04.04.2026 को 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक घर से बिना बताये चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 200/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, महिला आरक्षक कविता विकल एवं सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक पंकज मिश्रा की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी की गई एवं उक्त नाबालिग बालिका को दिनांक 05.04.26 को रेल्वे स्टेशन जैतहरी से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। नाबालिग बालिका द्वारा महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की गई पूछताछ पर बताया गया कि मोबाईल चलाने से माता पिता डांटते थे जिससे नाराज होकर बच्ची घर छोड़कर चली गई थी।

अन्य ख़बरें

तेलंगाना परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, बाल-बाल बची 40 लोगों की जान

Newsdesk

खरगोन पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 12 देशी पिस्टल और 8 मैगजीन जब्त

Newsdesk

संजय राउत का भाजपा पर तंज, कहा-पार्टी से अलग करने के लिए हुई बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading