33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : डबल इंजन सरकार ने अर्थव्यवस्था को किया चौपट, कांग्रेस आई तो सुव्यवस्थित होगा प्रदेश

जबलपुर : | के कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष सुधीर सोनू दुबे के नेतृत्व में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हरि शंकर शुक्ल का आगमन हुआ जहाँ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा की हमारे देश की डबल इंजन की सरकार हमारे देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर रही है। यह कहना है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष का जिन्होंने पत्रकार वार्ता के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी तो देश के साथ-साथ यह भी कहा कि यदि मध्य प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सरकार आएगी तो इसे सुंदर सुदृढ और सुव्यवस्थित बना दिया जाएगा। यहां ₹500 में गैस सिलेंडर मिलेगा, किसानों का कर्ज माफ होगा और हर गांव में गौशालाएं बनाई जाएंगी। जहां गौमाता, किसान और सभी प्रदेश वासी सभी खुश रहेंगे। सदस्यों ने आगे कहा कि आज हर सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो हर सरकारी कर्मचारी की पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी।

अन्य ख़बरें

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

Newsdesk

मध्य प्रदेश : उमरिया में सड़क हादसे में 4 की मौत, 41 घायल

Newsdesk

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading