September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली आबकारी नीति मामला : विजय नायर, दिनेश अरोड़ा से पूछताछ करेगा ईडी

नई दिल्ली, 3 मई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आप के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर और बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा के बयान दर्ज किए जाने की संभावना है, जो वर्तमान में दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। हाल ही में, केंद्रीय एजेंसी ने विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष याचिका दायर कर उनसे न्यायिक हिरासत में आगे पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी। उनकी दलील सुनने के बाद अदालत ने उन्हें तिहाड़ जेल जाने और बयान दर्ज करने की अनुमति दे दी।

ईडी ने इस मामले में तीसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया है और जल्द ही चौथा फाइल करने की संभावना है।

मामले का संज्ञान लेते हुए, जांच एजेंसी ने दावा किया है कि उनके पास यह साबित करने के लिए पर्याप्त डिजिटल सबूत हैं कि दिल्ली आबकारी नीति शुरू होने से पहले लीक हो गई थी और दक्षिण भारत की शराब लॉबी को फायदा पहुंचाने के लिए आप को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी।

अन्य ख़बरें

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading