28.1 C
Jabalpur
April 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

केकेआर ने लिटन दास की जगह जॉनसन चार्ल्स को टीम में रखा

मुंबई, 4 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुरुवार को आईपीएल के इस सीजन के बाकी मैचों के लिए लिटन दास की जगह जॉनसन चार्ल्स को टीम में रखा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज चार्ल्स ने 41 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 971 रन बनाए हैं और वेस्टइंडीज की 2012 और 2016 की आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 विजेता टीम का हिस्सा थे।

इसके अलावा उन्होंने 224 टी20 मैच खेले हैं और उनके नाम पर 5600 से अधिक रन हैं। वह 50 लाख रुपये में केकेआर से जुड़े।

बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास किसी पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के चलते घर वापस लौट गए हैं।

केकेआर ने एक बयान में कहा, लिट्टन दास को एक जरूरी पारिवारिक चिकित्सा आपात स्थिति के कारण बांग्लादेश लौटना पड़ा। हमारी शुभकामनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

पिछले साल नीलामी में केकेआर ने दास को 50 लाख रुपये में खरीदा था।

दास ने 20 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चार गेंदों पर चार रन बनाए। इसके बाद वो दो स्टंपिंग करने से भी चूक गए।

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: पंत ने डीसी के खिलाफ करीबी हार के लिए ‘अतिरिक्त रनों’ को जिम्मेदार ठहराया

Newsdesk

‘स्पोर्ट्स अल्फाबेट’ प्रोजेक्ट 21 भाषाओं में लॉन्च, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना लक्ष्य

Newsdesk

आईपीएल 2026: गुजरात टाइटंस की हार के बाद शुभमन की कप्तानी पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading