26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

खरगोन में बस नदी में गिरी, मरने वालों का आंकड़ा 22 पहुंचा

खरगोन/भोपाल, 9 मई | मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में अनियंत्रित बस के पुल से नीचे गिरने के हादसे में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। वहीं लगभग 30 यात्री घायल हुए हैं। इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता के साथ उपचार के इंतजाम के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार श्रीखंडी से इंदौर की तरफ बस जा रही थी, तभी यह अनियंत्रित होकर डोंगरगांव-दसंगा के बीच बोराड नदी के पुल से नीचे गिर गई। इस नदी में पानी नहीं था। यह हादसा खरगोन-ठीकरी रोड पर दसंगा के पास हुआ। इस हादसे में 22 यात्रियों की मौत हुई है। यह हादसा मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुआ।

जिला प्रशासन के अनुसार इस हादसे में 22 की मौत हुई है उनमें 9 पुरुष, 9 महिलाएं और तीन बच्चे हैं। घायलों की संख्या 30 है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बस नदी पर बने पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए लगभग 50 फुट नीचे जा गिरी। इसमें बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और ग्रामीणों और बस में ही सवार लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरु किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं और दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, खरगोन जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। राहत और बचाव दल को अपने अभियान में शीघ्र सफलता मिले ऐसी प्रार्थना है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, खरगोन जिले के ग्राम डोंगरगांव-दसंगा के बीच पुल से एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने एवं इसमे कई यात्रियों के दुखद निधन एवं घायल होने का समाचार पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

अन्य ख़बरें

देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम

Newsdesk

मनसुख मांडविया ने जापान में किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

Newsdesk

मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading