35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

यूपी निकाय चुनाव : गाजियाबाद में 9 बजे तक हुआ 8.50 प्रतिशत मतदान

गाजियाबाद, 11 मई | गाजियाबाद में यूपी निकाय चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। दूसरे चरण के मतदान में गाजियाबाद सीट से मेयर के 12, चेयरमैन के लिए 95 और पार्षद/सभासद पद पर 1730 प्रत्याशियों में मुकाबला है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से गाजियाबाद को 26 जोन और 128 सेक्टर में बांटा है। कुल 606 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 25 लाख 80 हजार 225 मतदाता अपने मत का प्रयोग करने वाले हैं। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने वोट डाला। उन्होंने कहा- प्रदेश के अंदर और नगर निकाय में भी डबल इंजन की सरकार होनी चाहिए जिससे प्रदेश के साथ ही शहर का भी विकास हो। गाजियाबाद नगर निगम के यूपी सरकार के राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) नरेंद्र कश्यप ने वोट डाला है।

गाजियाबाद नगर निगम के अलावा मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी, खोड़ा, निवाड़ी, पतला, फरीदनगर और डासना नगर पंचायत में सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रारंभ हो गई है। इन सभी जगह 606 मतदान केंद्र और 2371 पोलिंग बूथ बने हैं। जिले में 128 संवेदनशील और 149 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनाए हैं।

गाजियाबाद नगर निगम में 15.39 लाख मतदाता हैं। नगर पालिकाओं की बात करें तो सर्वाधिक वोटर लोनी में 5.21 लाख हैं। गाजियाबाद और लोनी में ईवीएम से वोटिंग हो रही है, जबकि अन्य पंचायतों में बैलेट पेपर से वोट डाले जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

भारत में ‘फॉर्मूला 1’ की वापसी और मोटरस्पोर्ट्स पॉलिसी के लिए बनेगी टास्क फोर्स: खेल मंत्री मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading