38.4 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मप्र में कांग्रेस नेता सखवार भाजपा में शामिल

भोपाल, 16 मई | मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का खेल जारी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश सखवार सहित युवा कांग्रेस के मुरैना जिले के उपाध्यक्ष राधाकृष्ण पचौरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष मंगलवार को बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक, विधायक दल के पूर्व नेता एवं कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश सखवार को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

सखवार ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यां से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सखवार का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उनके साथ मुरैना जिले से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राधाकृष्ण पचौरी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान सत्यप्रकाश सखवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में न कोई संगठन है, न ही कोई नेता है, न ही कोई विधान है। कांग्रेस गुटों की पार्टी है और गुटों में लड़ रही है। क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। कांग्रेस में मेरी लगातार उपेक्षा हो रही थी। कांग्रेस ने पूरे देश के दलितों के साथ कुठाराघात करने का काम किया है। कांग्रेस ने मुझे पिछला चुनाव हराने का काम भी किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी हमें जो दायित्व देगी हम उस पर खरे उतरेंगे।

अन्य ख़बरें

64 से 70 वर्ष वालों के लिए शानदार मौका: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर आवेदन जारी, 3 जुलाई अंतिम तिथि

Newsdesk

‘किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे’, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी

Newsdesk

एनएचएसआरसीएल : डिप्टी चीफ कंट्रोलर समेत 34 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और वेतन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading