September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : इटारसी से भागकर जबलपुर आई नाबालिग बालिका को जब जीआरपी ने मदन महल स्टेशन से संरक्षा में लिया

इटारसी से भागकर जबलपुर आई नाबालिग बालिका को जब जीआरपी ने मदन महल स्टेशन में संदिग्ध हालत में देखा तो उससे पूछताछ की गयी, बालिका ने इटारसी से जबलपुर आना बताया लेकिन जबलपुर में वह किसके यहां आई है, वह बता नहीं पाई, जिसके बाद पुलिस ने उसे असलियत बताने को कहा, तो बालिका ने बताया कि वह परिवार वालों से नाराज होकर ट्रेन में बैठकर जबलपुर आ गई है, जीआरपी जबलपुर की टीम ने बालिका को अपनी संरक्षा में लिया और थाने लेकर पहुंची। बालिका के बताए पते पर जब जानकारी ली गई, तो पिता ने बताया कि उनकी बेटी गुमशुदा है, जिसके बाद बच्ची का फोटो भेज कर मिलान कराया तो वह बालिका का ही था। जिसके बाद पुलिस ने जानकारी दी, कि बालिका जबलपुर जीआरपी की संरक्षा में है और परिवार के लोग आकर बालिका की सुपुर्दगी ले। जीआरपी मदन महल चौकी प्रभारी राजेश राज बताते हैं, कि नाबालिग बच्चियों और महिला संबंधी गतिविधियों पर जीआरपी पैनी नजर बनाए रखती हैं, ताकि स्टेशन पर वे छेड़छाड़ संबंधी गतिविधियों का शिकार ना हो सके और इसी सतर्कता के चलते परिवार से रूठ कर घर से भागी बच्चियों को जीआरपी सुरक्षित उनके परिवार के हवाले करता है।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading