25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केरल के जंगल से स्थानांतरित बिगड़ैल हाथी तमिलनाडु पहुंचा

चेन्नई, 27 मई | केरल के इडुक्की जिले के चिन्नकनाल से तमिलनाडु की सीमा के पास पेरियार टाइगर रिजर्व में स्थानांतरित ‘अरीकोम्बन’ नाम का जंगली हाथी तमिलनाडु के कुंबुम शहर पहुंच गया है। केरल के वन मंत्री ए.के. सशींद्रन ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मानव बस्तियों में तबाही मचाने के बाद हाथी को चिन्नकनाल वन क्षेत्र से स्थानांतरित कर दिया गया है और वन विभाग हाथी को शांत करने और उसे ‘कुम्की’ हाथी में बदलने की योजना बना रहा है।

उन्होंने कहा कि पशु प्रेमियों ने केरल के उच्च न्यायालय का रुख किया था, इसके कारण हाथी को शांत किया गया और उसे एक वन क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया।

तमिलनाडु के मुख्य वन्यजीव वार्डन श्रीनिवास रेड्डी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, हम हाथी को शांत कराएंगे और उसे गहरे जंगल में स्थानांतरित कर देंगे। वन विभाग की टीम इसके लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading