May 7, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक में कोरोनावायरस के 10 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 858 हुई

 बेंगलुरू, 11 मई| कर्नाटक में पिछले 19 घंटों के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 858 हो गई है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को कहा, “राज्य में अब तक कोरोनावायरस के 858 मामले सामने आए है। इनमें से 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इस वायरस से अब तक 422 मरीजों को ठीक कर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।”

कर्नाटक में पिछले 19 घंटों में 10 नए कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

नए मामलों में, दावणगेरे में 3, बगलकोट और बीदर में 2-2 और हवेरी के कलबुर्गी, शिगावी और विजयपुरा में 1-1 मामले सामने आए हैं।

कोरोनावायरस डैशबोर्ड सूचना पोर्टल के अनुसार, राज्य में कोरोनावायरस के सक्रिय मामलों में दावणगेरे में 65, बगलकोट में 39, बीदर में 13, कलबुर्गी में 22, हावेरी में 3 और विजयपुर में 14 मामले हैं।

अन्य ख़बरें

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हटाई आदर्श आचार संहिता

Newsdesk

सीएम रेवंत रेड्डी के काफिले के लिए नहीं रोका गया ट्रैफिक, आम वाहनों के बीच हुआ सफर

Newsdesk

पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहली बार: चुनाव जीतने वाला पक्ष हिंसा का शिकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading