23.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जिम में ट्रेडमिल करते समय दिल्ली के युवक की करंट लगने से मौत

नई दिल्ली, 20 जुलाई । दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक जिम में ट्रेडमिल करते समय करंट लगने से 24 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित की पहचान रोहिणी सेक्टर-19 निवासी सक्षम के रूप में हुई है।

बुधवार को पुलिस को अस्पताल से युवक की मौत की सूचना मिली।

अधिकारी ने कहा, “अस्पताल पहुंचने पर पुलिस टीम को सूचित किया गया कि युवक को सेक्टर-15, रोहिणी स्थित जिम से बेहोशी की हालत में लाया गया था।”

शुरुआती जांच में पता चला कि ट्रेडमिल का इस्तेमाल करते समय करंट लगने से उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा, “पोस्टमॉर्टम कराया गया है। एमएलसी और ऑटोप्सी रिपोर्ट के आधार पर केएनके मार्ग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 287/304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।”

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading