22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तिरुमाला मंदिर के ट्रैकिंग रूट पर पिंजरे में फंसा तेंदुआ

तिरूपति, 17 अगस्त । लगातार हो रहे तेंदुओं के हमले को लेकर आंध्र प्रदेश वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तिरुमाला मंदिर के अलीपिरी ट्रैकिंग मार्ग पर एक और तेंदुआ फंस गया है।

तेंदुए को लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के पास से पकड़ा गया। यह वही जगह है जहां 11 अगस्त को छह साल की नाबालिग लड़की लक्षिता तेंदुए के हमले में मारी गई थी। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार सुबह पकड़ा गया तेंदुआ लगभग पांच साल का नर है। जानवर को तिरुपति एसवी चिड़ियाघर पार्क में स्थानांतरित कर दिया गया है।

सोमवार को भी एक तेंदुआ पिंजरे में फंस गया था। वहीं आज दूसरा तेंदुआ भी काबू में आया है। सोमवार को पिंजरे में फंसी मादा तेंदुए की उम्र लगभग 4-5 वर्ष है, उसे भी एसवी चिड़ियाघर पार्क में स्थानांतरित कर दिया गया था।

11 अगस्त की शाम को लक्षिता पर तेंदुए ने उस समय हमला किया जब वह अलीपिरी ट्रैकिंग मार्ग पर तिरुमाला की ओर जा रही थी। वह अपने माता-पिता से बहुत आगे चल रही थी। उसके माता-पिता ने टीटीडी अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अगली सुबह उसका शव नरसिम्हा स्वामी मंदिर के पीछे मिला। दो महीने में इसी मार्ग पर यह दूसरी घटना थी।

इससे पहले 22 जून की रात एक तेंदुए ने तीन साल के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। जानवर ने लड़के को जंगल में खींचने की कोशिश की थी लेकिन तीर्थयात्रियों और सुरक्षा कर्मियों ने उसका पीछा किया। तीन दिन बाद तेंदुए को उसी जगह से वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया था।

11 अगस्त की घटना के बाद मंदिर के पैदल मार्ग के सभी संवेदनशील बिंदुओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वन विभाग ने प्रशिक्षित कर्मियों के साथ पांच पिंजरे तैयार रखे थे।

इस घटना से प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई थी। टीटीडी ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भक्तों की आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध लगाए थे।

मंदिर निकाय ने तिरुमाला-तिरुपति जंगलों के आसपास के क्षेत्र में अनुमानित 5-10 तेंदुओं की मौजूदगी को देखते हुए विभिन्न सुरक्षा उपायों की घोषणा की थी।

अन्य ख़बरें

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

अलवर में जिंदगी की जीत, 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 वर्षीय भानु 5 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू (लीड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading