24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

के के मेनन की लव ऑल का ट्रेलर जारी, 25 अगस्त, 2023 को रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता के के मेनन की फिल्म लव ऑल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।इसमें श्री स्वरा और स्वास्तिका मुखर्जी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।लव ऑल की कहानी पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद पर आधारित है।इसका निर्माण आनंद पंडित ने महेश भट्ट और पुलेला गोपीचंद के साथ मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन सुधांशु शर्मा द्वारा किया जा रहा है।लव ऑल 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।मनीष सिंघल, दिलीप सोनी जयसवाल, राहुल वी दुबे और संजय सिंह लव ऑल के सह-निर्माता हैं।फिल्म की कहानी सुधांशु शर्मा ने लिखी है।ट्रेलर से पहले लव ऑल का पहला पोस्टर और टीजर सामने आ चुका है, जिसमें सभी कलाकार दमदार अवतार में नजर आए।पुलेला गोपीचंद पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच हैं।गोपीचंद ने 2001 में ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाले दूसरे भारतीय बने थे।1996 से वह लगातार 5 साल तक भारतीय नेशनल बैडमिंटन चैंपियन रहे थे। उन्होंने 1998 के राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष टीम और पुरुष एकल में रजत और कांस्य पदक जीता था।उनके कोच के पद पर रहते हुए ही साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को उनके ओलंपिक पदक जीते हैं।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading