27.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ जम्मू में ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर

जम्मू, 2 सितंबर । जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के सरोर में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर टोल प्लाजा को बंद करने की मांग करते हुए, जम्मू में ट्रांसपोर्टरों ने शनिवार को हड़ताल की, जिससे जिले में परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं।

जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने आज जम्मू में चक्‍का जाम रखा।

पिछले चार माह से सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ आंदोलन कर रही युवा राजपूत सभा के आह्वान पर ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल की।

ट्रांसपोर्टर यूनियन के सचिव अजित सिंह ने कहा कि यह विरोध सरोर टोल प्लाजा विवाद पर है।

उन्होंने कहा, “हम युवा राजपूत सभा की हालिया हड़ताल के दौरान भी समर्थन देना चाहते थे, लेकिन रक्षाबंधन और अमरनाथ यात्रा सहित त्योहारों को ध्यान में रखते हुए फैसला टाल दिया गया था।”

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading