July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, तीन गंभीर

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 4 सितंबर । कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा दावणगेरे से बेंगलुरु की ओर आ रही एक कार के राष्ट्रीय राजमार्ग-150 पर खड़े ट्रक से टकरा जाने के बाद हुआ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा चित्रदुर्ग तालुक में मल्लापुरा के पास हुआ। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य तीन को अस्पताल ले जाया गया।

मृतकों और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। चित्रदुर्ग ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। घटना में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट में सख्त फिटनेस नियम लागू किए

Newsdesk

भारत और चीन तीन निर्धारित व्यापारिक मार्गों से सीमा व्यापार बहाली की दिशा में आगे बढ़ रहे: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

तीन महीने से भी कम समय में बंगाल में विकास को मिली नई रफ्तार’, अमित मालवीय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading