28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

गैस स्टेशन पर विस्फोट से दहल उठी यमन की राजधानी

सना, 4 सितम्बर । हौथी-नियंत्रित यमन की राजधानी सना में एक गैस स्टेशन पर बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे भीषण आग लग गई।

यह विस्फोट मुफजेर गैस स्टेशन पर हुआ, जो राजधानी के उत्तरपूर्वी हिस्से में अल-खुराफी सैन्य शिविर के सामने स्थित है। हौथी बलों ने क्षेत्र को घेर लिया, सिविल डिफेंस टीम ने घटना पर तेजी से कार्रवाई की।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने रविवार रात को कहा कि विस्फोट की गूंज पूरे शहर में सुनी गयी और इसके बाद लगी आग मीलों दूर तक दिखाई दे रही थी।

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हौथी समूह ने एक बयान में कहा कि आग संभवतः स्टेशन पर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसके कारण स्टेशन के यार्ड में एक गैस ट्रेलर में विस्फोट हो गया।

आग के संभावित प्रसार के खिलाफ एहतियात के तौर पर आसपास के निवासियों ने अपने घर खाली कर दिए, जबकि अग्निशमन प्रयास जारी हैं।

अन्य ख़बरें

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading