33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

दिल्ली के व्यक्ति पर कई बार चाकू से किया वार, सिर कुचला, मौत

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर । उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीन अज्ञात लोगों ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति पर कई बार चाकू से हमला किया और उसके सिर को कंक्रीट ब्लॉक से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान करावल नगर इलाके के शिव विहार निवासी दीपक के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, शिव विहार के 35 फुटा रोड पर रामलीला ग्राउंड के पास हुई घटना के संबंध में बीती रात 2:15 बजे एक कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पता चला कि रात करीब दो बजे दीपक रामलीला ग्राउंड के पास अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी तीन लड़कों ने उसे रोक लिया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, “वे एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि उन्होंने उस पर कई बार चाकू से वार किया और उसके सिर को स्लैब से कुचल दिया। दीपक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

डीसीपी ने कहा, ”हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। हमलावरों की पहचान की जा रही है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। उनके पिता एक राजमिस्त्री हैं।”

डीसीपी ने कहा, “पुलिस टीमें आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं।”

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया

Newsdesk

महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती गिरोह के तीन आरोपियों पर कार्रवाई, लाखों का सामान बरामद

Newsdesk

रांची संघ कार्यालय हमले में विदेशी कनेक्शन के संकेत, आरोपियों में एक लंबे समय तक दुबई में रहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading