September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भाजपा कैडर की बात सुनती तो 15 सीट पर नहीं आती : भूपेश बघेल

रायपुर, 12 अक्टूबर । छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर कहा कि वह अपने को कैडर आधारित पार्टी बताती है, मगर वह कैडर का दुरुपयोग करती है। अगर वह कैडर की बात सुनती होती तो सरकार में 15 साल रहने के बाद वह 15 सीटों पर नहीं सिमटती।

पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली रवाना होने से पहले बघेल ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि वह कैडर बेस पार्टी है, वह कैडर से कहती है कि वह उनके लिए वोट जुटाने का काम करो, वह उनकी बात नहीं सुनती। अगर अपने कैडर की बात सुन लेते तो 15 साल सत्ता में रहने के बाद 15 सीट पर नहीं आते। यहां माथुर साहब की भी नहीं चली इसलिए उनका भी आना बंद हो गया।

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची कब आ रही है इस सवाल पर बघेल ने कहा कि पितृपक्ष के बाद 15 अक्टूबर को सूची आ सकती है।

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading