September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकव्यापारहेडलाइंस

जबलपुर :- अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है,

जबलपुर :- अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है, मंडला में सभा के दौरान प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए भाषण पर पलटवार करते हुए वी डी शर्मा ने कहा कि प्रियंका वाड्रा पहले यह बताएं कि सनातन को नकारने वाले, सनातन को एड्स बोलने वाले उनके भाई और कांग्रेस के सहयोगियों का क्या किया… 2018 में जब कॉन्ग्रेस की सरकार थी तब किसानों से कर्जमाफी का झूठ बोला और किसानों को डिफाल्टर बनाया जिसे बाद में बीजेपी ने 2200 करोड़ रुपए जमा करके किसानों को नॉन डिफाल्टर किया, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, क्या हुआ उस वादे का… झूठ बोलकर पहले किसानों को छला और अब बच्चों को छलने का काम कर रहे, किसी को तो छोड़ दो। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की नाराजगी के सवाल पर वी डी शर्मा भड़क गए… गुस्से में शर्मा ने मीडिया से ही सवाल कर लिया… कौन नारायण त्रिपाठी.. कोई नाराजगी नहीं है, प्रदेश में बीजेपी का हर कार्यकर्ता संगठन के रूप में काम कर रहा है और विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

 

बाइट – वी डी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading