30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

टीडीपी नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई की चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने की निंदा

अमरावती, 18 अक्टूबर। टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू की पत्नी एन. भुवनेश्वरी ने पुलिस की ज्यादती की निंदा की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने पूर्व मंत्री कोल्लू रवींद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की आलोचना की।

उन्‍होंने पूछा, “देश में और कहां एक पूर्व मंत्री को अपनी मां की बरसी समारोह में जाने से रोका जाएगा? यह कैसा कानून और न्याय है?”

उन्होंने कहा कि इस घटना से समझा जा सकता है कि चंद्रबाबू नायडू व्यवस्थाओं की विफलता पर चिंता क्यों व्यक्त करते थे।

इस बीच, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने पुलिस को कोल्लू रवींद्र की हिरासत के बारे में सभी विवरण के साथ एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

उच्च न्यायालय ने निर्देश उनकी पत्नी नीलिमा द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कोल्लू रवींद्र को पुलिस ने कुछ घंटों के लिए अवैध रूप से हिरासत में रखा था।

पुलिस ने अदालत को बताया कि रवींद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, पुलिस ने उन्‍हें नोटिस देने की कोशिश की, लेकिन उन्‍होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

कोर्ट ने पुलिस को सारी जानकारी पेश करने का निर्देश देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी। अगली सुनवाई दशहरे की छुट्टियों के बाद होगी।

टीडीपी पोलित ब्यूरो के सदस्य रवींद्र को जेल में बंद चंद्रबाबू नायडू के साथ एकजुटता दिखाने के लिए राजमुंदरी जाने से रोकने के लिए सोमवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कथित तौर पर पूरे दिन उन्‍हें हिरासत में रखने के बाद शाम को रिहा कर दिया गया।

मंगलवार को उन्हें दूसरे दिन भी नजरबंद रखा गया। पुलिस ने रवींद्र को उनकी मां के बरसी कार्यक्रम में शामिल होने की भी अनुुुुमति नहीं दी।

 

अन्य ख़बरें

संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

जैकलीन फर्नांडिस को मकोका केस में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Newsdesk

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading