37.9 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

प्रोस्थेटिक बेबी बंप के साथ शूटिंग करना बेहद चुनौतीपूर्ण : अदिति शर्मा

मुंबई, 16 जनवरी । एक्ट्रेस अदिति शर्मा शो ‘रब से है दुआ’ में एक गर्भवती महिला की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रोस्थेटिक बेबी बंप के साथ शूटिंग शुरू कर दी है जो उनके लिए बिल्कुल नया एक्सपीरियंस है।

शो में अदिति को दुआ के रूप में, करणवीर शर्मा को हैदर के रूप में और ऋचा राठौड़ को गजल के रूप में दिखाया गया है।

सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए अदिति ने कहा, “यह तीसरी बार है जब मैं बेबी बंप के साथ शूटिंग कर रही हूं। शो में दुआ सात महीने की गर्भवती है। लेकिन इस बार का एक्सपीरियंस पिछली दो बार से बहुत अलग है।”

अदिति ने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो, प्रोस्थेटिक बेबी बंप के साथ शूट करना और अतिरिक्त वजन के साथ घूमना बहुत चुनौतीपूर्ण है। मैं केवल कल्पना ही कर सकती हूं कि एक महिला के जीवन में वे नौ महीने कितने अधिक कष्टदायक रहे होंगे, बेशक यह बहुत आशा और उत्साह के साथ आता है, लेकिन पॉजिटिविटी के साथ इस फेज से गुजरने में सक्षम होने के लिए महिलाओं को सलाम।”

‘रब से है दुआ’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading