40 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

बिहार में वकील के मुंशी की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

हाजीपुर, 17 जनवरी । बिहार के वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार को वकील के मुंशी (ताइद) की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वकील के मुंशी और महुआ के पहाड़पुर निवासी रंजन कुमार अपने एक अन्य मुंशी मित्र के साथ बाइक से कोर्ट जा रहे थे, तभी हाजीपुर- मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर तेलिया सराय पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

आनन-फानन में घायल अवस्था में इन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर) ओम प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। सीसीटीवी के फुटेज में अपराधियों की तस्वीर कैद हुई है। उसके आधार पर अपराधी की पहचान की कोशिश की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अन्य ख़बरें

यूपी के मदरसों में आधार आधारित बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, धार्मिक नेताओं ने किया स्वागत

Newsdesk

अकाल तख्त के आदेश पर पंजाब के सीएम मान बोले- मैं वीडियो में नहीं, मुझे बदनाम करने की हो रही साजिश

Newsdesk

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading