September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दो की मौत

चेन्नई, 24 जनवरी । तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान पी. कलिराज (20) और के. वीरकुमार (50) के रूप में हुई, जो फैक्ट्री में काम करते थे। घायलों में एस. सरवनकुमार (25) और एस. सुंदरमूर्ति (18) हैं।

90 प्रतिशत जले हुए सरवनकुमार और 70 प्रतिशत जले हुए सुंदरमूर्ति की हालत गंभीर है। उन्हें विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आतिशबाजी बनाते समय सामग्री में घर्षण के कारण विस्फोट होने की संभावना है।

अग्निशमन और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को निकटवर्ती स्थानों तक फैलने से रोका।

विस्फोट में चार कामकाजी शेड जमीन पर गिर गए और मलबे में बदल गए।

अन्य ख़बरें

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

चलती कार में स्टंट करने वाले चालक पर 3500 रुपए का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading