30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हल्द्वानी मामला : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की

देहरादून, 9 फरवरी । हल्द्वानी के वनभूलपुरा मामले में हुई आगजनी और पथराव की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ट नेता हरीश रावत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्‍होंने कहा कि हल्द्वानी के हालात से हम सभी चिंतित हैं।हल्द्वानी का इतिहास प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “हमेशा से शांत और आगे बढ़ती हुई हल्द्वानी आज अगर उबाल रहा है, तो ये चिंता का विषय है। हल्द्वानी हम सबका अभिमान है, हमारी शान है, उत्तराखंड की शान है, हमारी कॉमर्शियल कैपिटल है। मैं सभी लोगों से प्रार्थना करना चाहूंगा कि शांति-सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें और शांति लाएं। किसी तरह की उत्तेजक गतिविधि से हर व्यक्ति परहेज करें। प्रशासन भी और जनता भी शांति की तरफ आगे बढे।”

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading