29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हल्द्वानी मामला : मुख्यमंत्री धामी ने घायल पत्रकारों का उपचार प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए

देहरादून/हल्द्वानी, 9 फरवरी । हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके में प्रशासन द्वारा अवैध मदरसा और नमाज स्थल को ध्वस्‍त किए जाने का कवरेज करने गए पत्रकारों पर उपद्रवी तत्‍वों द्वारा हमले किए जाने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है।

मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को निर्देश दिए हैं कि घायल पत्रकारों का उपचार प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने घायल पत्रकारों के जल्‍द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

उधर, नैनीताल के जिलाधिकारी ने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्‍होंने कहा, “हमारे पास वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर दंगाइयों के अनेक इनपुट हैं, उन सबको एकत्र किया जा रहा है। साथ ही नुकसान की भरपाई दंगाइयों को ही करना होगा। घटना के बारेे में और जानकारी जुटाने के लिए दंगाइयों के पोस्टर भी जारी किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि इस घटना पर पुलिस और प्रशासन ने धैर्य का परिचय दिया है। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रुकने वाला नहीं है।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading