June 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

पीएम की रेस में नवाज शरीफ अभी भी

इस्लामाबाद, 13 फरवरी । पाकिस्तान में पीएमएल (एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ अभी भी प्रधानमंत्री की दौड़ से बाहर नहीं हैं। उन्होंने 8 फरवरी के चुनाव से पहले चौथी बार प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई थी।

पार्टी प्रवक्ता और नवाज की बेटी मरियम औरंगजेब ने एक निजी टीवी चैनल को बताया, “पार्टी ने अभी तक प्रधानमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार को अंतिम रूप नहीं दिया है। गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत जारी है और यह उनके परामर्श से तय किया जाएगा।”

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस बात पर भी चर्चा चल रही है कि पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। मरियम नवाज खेमे के कई लोगों का विचार है कि नवाज उम्मीदवार क्यों नहीं हो सकते।

पार्टी नेता ख्वाजा आसिफ की इस टिप्पणी पर कि शहबाज शरीफ नहीं, बल्कि उनके बड़े भाई नवाज पीएमएल (एन) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, मरियम ने कहा कि यह नेता का निजी विचार है, पार्टी का नहीं।

अन्य ख़बरें

आयतुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 9 जुलाई को होगा, मशहद में दफनाए जाएंगे

Newsdesk

पीएम मोदी फ्रांस दौरे पर रवाना; नवाचार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा फोकस

Newsdesk

पृथ्वी की कक्षा में बृहस्पति का चांद ‘यूरोपा’ आ जाए तो क्या होगा? जानें क्या है ‘यूरोपा क्लिपर’ मिशन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading