May 2, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही हनुमान की आंधी! बाहुबली, केजीएफ 2 वाली लिस्ट में शामिल हुई तेजा सज्जा की फिल्म

तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार नोट छाप रही है. फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है और इस एक महीने में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. साउथ फिल्म होने के बावजूद फिल्म का हिंदी बेल्ट में भी दबदबा बना हुआ है और हनुमान ने अब तक दमदार कमाई करके इतिहास रच दिया है.रिपोर्ट की मानें तो हनुमान ने रिलीज के 31वें दिन 1.3 करोड़ रुपए कमाए थे. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 195.65 करोड़ रुपए हो गया है. फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई थी. सबसे ज्यादा हनुमान ने तेलुगु में (141.35 करोड़ रुपए) कमाए है. वहीं दूसरे नंबर पर फिल्म ने हिंदी भाषा में कमाई की है.हनुमान ने हिंदी भाषा में 50.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये साउथ फिल्म इंडस्ट्री की 11वीं फिल्म बन गई है. इससे पहले इस लिस्ट में बाहुबली 2 (511 करोड़), केजीएफ चैप्टर 2 (435.35 करोड़), आरआरआर (272.80 करोड़), 2.ह्र (190.50 करोड़), सालार (152.65 करोड़) और आदिपुरुष (147.90 करोड़) समेत 10 फिल्में शामिल हैं.हिंदी बेल्ट में 50 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में साहो, बाहुबली, पुष्पा और कांतारा का भी नाम जुड़ा हुआ है. साहो ने हिंदी बेल्ट में 145.65 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं बाहुबली ने 118.50 करोड़ का कारोबार किया था. पुष्पा ने भी 106.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी और कांतारा ने 84.75 करोड़ रुपए बटोरे थे. वहीं अब इस लिस्ट में 11वां नाम हनुमान का जुड़ गया है. जिसने हिंदी भाषा में 50.05 करोड़ का बिजनेस किया है.

अन्य ख़बरें

तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट जमाएंगी रंग, खास किरदार से फैंस को देंगी तोहफा

Newsdesk

अनन्या पांडे-लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल के टाइटल ट्रैक ने स्पॉटिफाई पर जमाया कब्जा

Newsdesk

‘मुंबई में हर कदम पर खलती है तुम्हारी कमी खलती है’, गौहर खान ने बहन निगार को जन्मदिन पर किया याद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading