May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

वंदे भारत फैक्ट्री के पेंट शॉप में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी

गाजियाबाद, 15 फरवरी । गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी की एक फैक्ट्री के पेंट शॉप में भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

गाजियाबाद में चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि थाना ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर बी2 ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में वंदे भारत इलेक्ट्रिकल व्हीकल फैक्टरी है। इसके इलेक्ट्रिकल व्हीकल में पेंट का काम होता था। इसमें पेंट शॉप में आग लगी है। यह पेंट शॉप टीन शेड के अंदर है।

आग की सूचना ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन को मिली। तत्काल दो दमकल की गाड़ियां ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन से और एक दमकल की गाड़ी साहिबाबाद फायर स्टेशन से मौके पर रवाना की गई।

मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने देखा कि आग बेहद भीषण है। तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

अन्य ख़बरें

एमके स्टालिन ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा

Newsdesk

थाने में सिपाही ने TI की कॉलर पकड़ी, एसपी ने तुरंत किया लाइन अटैच

Newsdesk

दिल्ली पुलिस ने यूपीआई धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया, मोबाइल चोरी का मुख्य आरोपी कुशाग्र आहूजा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading