September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

लालू और नीतीश के बीच हुई मुलाकात, दोनों ने पूछे हालचाल

पटना, 15 फरवरी । नीतीश कुमार के महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के साथ आने के बाद गुरुवार को पहली बार राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने इस दौरान एक-दूसरे का हालचाल जाना।

दरअसल, लालू प्रसाद विधानसभा में प्रवेश कर रहे थे और नीतीश कुमार सदन से आवास जाने के लिए निकल रहे थे। प्रवेश द्वार पर ही दोनों नेताओं की मुलाकात हो गई। नीतीश ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। लालू प्रसाद के साथ उनके पुत्र तेजस्वी यादव भी थे।

इसके बाद मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद अलग-अलग आगे बढ़ गए।

लालू प्रसाद राजद के राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी मनोज कुमार झा और संजय यादव का नामांकन दाखिल करवाने विधानसभा पहुंचे थे।

इसके बाद राजद के दोनों प्रत्याशियों ने राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर लालू प्रसाद के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाल: अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी को ‘बर्थडे गिफ्ट’ के तौर पर पौधा लगाया

Newsdesk

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading