April 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

श्यामक डावर की डांस एकेडमी में नौकरी करते थे प्रियांक शर्मा, एक्टर ने पुरानी यादों को किया ताजा

मुंबई, 15 फरवरी । एक्टर प्रियांक शर्मा वर्तमान में रोमांटिक सीरीज ‘दिल लॉजिकल’ में काम कर रहे हैं। उन्होंने श्यामक डावर इंटरनेशनल डांस एकेडमी में कोरियोग्राफर और डांस इंस्ट्रक्टर के रूप में अपनी शुरुआत के बारे में बात की।

‘दिल लॉजिकल’ में एक्टर ध्रुव के किरदार में हैं, जो एक कोरियोग्राफर है।

पहली नौकरी के बारे में बात करते हुए प्रियांक, जो रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ का हिस्सा रहे हैं, ने कहा, “जब मैं 19 साल का था, तो मुझे श्यामक डावर इंटरनेशनल में कोरियोग्राफर और डांस इंस्ट्रक्टर के रूप में पहली नौकरी दी गई थी। यह डांस के लिए भारत के सबसे प्रतिष्ठित प्लेटफार्मों में से एक है।”

बता दें कि श्यामक एक कोरियोग्राफर हैं, जो भारत में कंटेम्पररी जैज और वेस्टर्न डांस फॉर्म्स के लिए जाने जाते हैं। वह डांस के ‘श्यामक स्टाइल’ के लिए लोकप्रिय हैं।

अपनी भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हुए, प्रियांक ने आगे कहा: ”ध्रुव एक डांसर और कोरियोग्राफर भी है। वह एक लापरवाह इंसान है, जो समझता है कि वह अट्रैक्टिव है, उसे लोगों का अटेंशन मिलता है, इसलिए वह इसका आदी है।”

यह सीरीज मॉर्डन-डे रिलेशनशिप की बारीकियों को खूबसूरती से दर्शाती है और बताती है कि कैसे प्यार इमोशन्स के रोलर-कोस्टर से भरा होता है।

शो में नुपुर नागपाल, चेतन धवन और प्रसन्ना बिष्ट मुख्य भूमिका में हैं। यह अमेजन मिनीटीवी पर स्ट्रीमिंग हो रही है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की संपत्ति बेचने पर लगाई रोक, करिश्मा कपूर को मिली राहत

Newsdesk

न समंदर, न पहाड़… फातिमा सना शेख के लिए ये हैं दुनिया का सबसे बेस्ट ट्रेवल पार्टनर

Newsdesk

महज 31 साल की उम्र में दिलीप ताहिल ने चुना था पिता का किरदार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading