September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के लिए सौगातों की बौछार, आईआईटी सहित कई और तोहफे दिए

रायपुर, 20 फरवरी । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू से वर्चुअली छत्तीसगढ़ को भिलाई के आईआईटी के नवनिर्मित स्थाई परिसर का लोकार्पण करने के साथ कई सौगातें दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू से भिलाई के आईआईटी के स्थाई कैंपस और कवर्धा व कुरुद स्थित केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में भिलाई से जुड़े।

उल्लेखनीय है कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य आठ जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है।

आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading