September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

बिजनौर में अनियंत्रित ट्रक पलटने से तीन लोगों की मौत

बिजनौर, 20 फरवरी । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार को एक मैजिक टेंपो के ऊपर अनियंत्रित ट्रक पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के बैराज रोड स्थित व्यंजन वाटिका के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दुर्घटना की सूचना मिलने पर राहत और बचाव दल के साथ पुलिस पहुंची। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान गाजियाबाद के भोजपुर निवासी दिनेश शर्मा, रविंद्र और मोनू के रूप में हुई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

मदन महल दरगाह में 11वीं शरीफ का पहला मेला आज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading